बोलेरो की टक्कर से तीन युवक घायल

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के सरैया गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक बाइक और बोलेरो कार की जोरदार टक्कर में तीन युवक घायल हो गए। घायलों में अमन सिंह, सौरभ सिंह और जुलाई सिंह शामिल हैं। तीनों कटाई गांव के रहने वाले हैं। युवक अपनी दादी की तेरहवीं के लिए पल्हना बाजार से सामान खरीदकर लौट रहे थे कि मेहनगर से पल्हना बाजार की तरफ आ रही बोलेरो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज पहुंचाया। जहां से डाक्टरों ने तीनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसमे अमन सिंह की हालत काफी गंभीर बतायी जा रही है। वहीं बोलेरो चालक हादसे के बाद गाड़ी को पल्हना बाजार में ही छोड़कर मौके से फरार हो गया। पल्हना पुलिस चौकी की टीम ने बोलेरो को अपने कब्जे में ले लिया और आवश्यक कार्यवाही में जुट गई।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *