मुबारकपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा मादक द्रव्यों, पदार्थों की बरामदगी व तस्करों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए मुबारकपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार के कुशल निर्देशन में दरोगा प्रमोद कुमार यादव ने तीन हेरोइन तस्करों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
मुबारकपुर पुलिस अपराधियों की तलाश में क्षेत्र भ्रमण पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि तीन व्यक्ति मादक पदार्थ के साथ आटो से भटौरा के रास्ते गुजरने वाले हैं। इस सूचना पर विश्वास कर लोहरा चौकी प्रभारी श्री यादव ने अपने दलबल के साथ भटौरा अण्डर पास की नाकाबंदी कर दिया। कुछ ही देर बाद एक टैम्पो आता दिखाई दिया। पुलिस ने आटो से उक्त युवकों को हिरासत मंेल ले लिया। नाम पता पूछने पर एक ने अपना नाम आकाश कुमार जायसवाल बताया। इसके पास से कुल 212 पुड़िया हेरोइन, 3100 रूपया, 3 मोबाइल फोन बरामद हुआ। दूसरे ने अपना नाम अमित पुत्र भानु बताया। उसके पास से कुल 203 पुड़िया हेरोइन, 700 रूपया बरामद हुआ। तीसरे ने अपना नाम सुशील प्रजापति पुत्र स्व.छेदी लाल बताया। उसके पास से कुल 158 पुड़िया हेरोइन व 300 रूपया बरामद हुआ। इस प्रकार तीनों अभियुक्तों से बरामद 23 ग्राम हेरोइन जिसकी कीमत बाजार में करीब 30 हजार रुपये बतायी जा रही है, बरामद की। पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
रिपोर्ट-मनीष श्रीवास्तव