मार्ग दुर्घटना में सफाईकर्मी की मौत, तीन घायल

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सिधारी थाना क्षेत्र के मुंडा गांव के पास शुक्रवार सुबह हुई मार्ग दुर्घटना में सफाई कर्मचारी की जहां मौत हो गयी वहीं तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सिधारी थाना क्षेत्र के लीलापुर गांव निवासी शिवचंद यादव 39 वर्ष पुत्र देवनाथ शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे ई-रिक्शा से जा रहे थे। ई-रिक्शा में उनके अलावा रवि जायसवाल 19 वर्ष, रिंका जायसवाल 25 वर्ष और महेश 40 वर्ष सवार थे। वे तहबरपुर जा रहे थे। जैसे ही ई-रिक्शा मुंडा गांव के पास पहुंचा तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में शिवचंद यादव सहित चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने शिवचंद यादव को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों रवि, रिंका और महेश का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। मृतक शिवचंद यादव दो पुत्रों का पिता था और पिछले 16 वर्षों से रानीपुर विकास खण्ड रानी की सराय में सफाई कर्मी के रूप में कार्यरत था।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *