रानी की सराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के बडै़ला ताल स्थित मैदान पर जन्मदिन मना रहे युवकों में आपस में हुई मारपीट में तीन युवक घायल हो गये।
ऊजीगोदाम निवासी धर्मेंद्र कुमार अपना जन्मदिन मनाने के लिए बडै़ला ताल पर साथियों को बुलाया था। जन्मदिन का केक कटते ही मौजूद साथी आपस में गालीगलौज करने लगे। बात बढ़ी तो दोनो तरफ से डंडे चलने लगे। घटना मंे जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने गये तीन युवक घायल हो गये। घायलांे में थाना क्षेत्र के मझगांवा निवासी धर्मेंद्र सिंह, विमलेश और राकेश शामिल हैं। घटना में किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा