सुविवि में तीन दिवसीय खेल का आज होगा विधिवत आगाज

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय में विश्वविद्यालय की कुलाधिपति एवं प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा से तथा कुलपति प्रोफेसर संजीव कुमार के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय परिसर में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का विधिवत आगाज खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव किया जायेगा।
विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी ने बताया कि परिसर में खेल उमंग कार्यक्रम के लिए तैयारी लगभग मुकम्मल कर दी गई है, द्वितीय शनिवार एवं रविवार के दिन अवकाश के बावजूद खेल उमंग समिति के सभी सदस्य कुलपति के निर्देशन और प्रो. प्रशांत राय के संयोजकतत्व में परिसर के कुल सचिव, सहायक कुलसचिव एवं गैर शैक्षणिक कर्मचारी आदि के सहयोग से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कुलपति प्रो. संजीव कुमार स्वयं स्थलीय निरीक्षण कर जहां कमियां है वहां उचित मार्गदर्शन देकर व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्देश दे रहे हैं। प्रतिभागी खिलाड़ियों को कोई असुविधा न हो इसलिए उद्घाटन सत्र को सीमित कर दिया गया है, कुलपति का स्पष्ट निर्देश है कि खेल उमंग पूरी तरह खिलाड़ियों के लिए समर्पित है, उनकी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *