सॉफ्ट स्किल डेवलपमेंट पर चलेगा तीन दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण

शेयर करे

रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। कृषि महाविद्यालय कोटवा में करियर काउंसलिंग एवं सॉफ्ट स्किल डेवलपमेंट पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रथम वर्ष से लेकर अंतिम वर्ष तक के सभी छात्र भाग ले रहे हैं।
जैसा कि हम जानते हैं कि आज के आधुनिक युग में केवल किताबी ज्ञान ही पर्याप्त नहीं है, हमें आज के बाजार की मांग में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए अपने व्यक्तित्व और सॉफ्ट स्किल्स का विकास करना होगा। इस प्रशिक्षण के लिए रिसोर्स पर्सन के तौर पर पुणे स्थित कुशल राउत एवं संजीव राणे को बुलाया गया है। इस कार्यक्रम में प्रशिक्षकों के जीवन में बड़ी जीत हासिल करने के लिए सोचने और विभिन्न कौशल बढ़ाने के महत्व पर भी जोर दिया जायेगा। महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो.धीरेन्द्र कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में इस तरह के कार्यक्रम समय समय पर आयोजित होते रहते हैं जिससे छात्रों को भविष्य में आने वाली चुनौतियों का सामना करने में मदद मिलती है। इस कार्यक्रम में डॉ.विनय कुमार सिंह, टी. पांडियाराज, डॉ.रेनू गंगवार, डॉ.विनित प्रताप सिंह, डॉ.अनिल सिंह, डॉ.विनोद कुमार, डॉ.संदीप पांडे एवं सभी छात्र उपस्थित थे।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *