तीन दिवसीय सालाना जोड़ मेला प्रारंभ

शेयर करे

निजामाबाद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। ऐतिहासिक गुरुद्वारा चरण पादुका साहिब निजामाबाद में सालाना गुरुमत समागम का जोड़ मेला शुक्रवार को प्रारंभ हो गया जो तीन दिन तक चलेगा। गुरुद्वारा चरण पादुका साहिब निजामाबाद के नये दरबार साहिब में आयोजित तीन दिवसीय गुरुमत समागम में आज से श्री अखण्ड साहिब पाठ की शुरुआत हो गई। समागम में शामिल होने के लिए सिक्ख श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया है। गुरुवार को तमसा तट स्थित गुरुद्वारे में कार्यक्रम से एक दिन पहले अखंड पाठ साहिब की शुरुआत हुई। वाराणसी के पाठी सिंहों ने पाठ में भाग लिया। इस पाठ का समापन शनिवार को होगा।
मुख्यग्रंथी बाबा सतनाम सिंह ने बताया कि गुरुद्वारे में प्रतिवर्ष तीन दिवसीय सालाना जोड़ मेला गुरुमत समागम होता है। इस समागम में देश के कोने-कोने से भक्त आते हैं। अखाड़ा के संत सिपाही नगर कीर्तन के समय प्राचीन अस्त्र शस्त्र के साथ युद्ध कला का प्रदर्शन विशेष आकर्षण होता है। तीन दिनों तक अखंड सबद कीर्तन होता है और अटूट लंगर चलता रहता है। आयोजन दीवान हाल में होता है, संगतें आती हैं और गुरु महाराज के दरबार मे हाजिरी लगाती हैं। समागम 21 मार्च से शुरू होकर 23 मार्च तक चलेगा।
जत्थेदार सतनाम सिंह ने बताया कि इस अवसर पर देश के कोने कोने से सिक्ख संगते आती है जिसमें करनैल सिंह देहरादून, वीर परमवीर सिंह खालसा बार्डर नेपाल, रकम सिंह वाराणसी, ज्ञानी बलविंदर सिंह दिल्ली, ज्ञानी केवल सिंह आगरा आदि शामिल हैं। शुक्रवार की शाम गुरु का ताल आगरा के बाबा प्रीतम सिंह संगतों के साथ निजामाबाद पहुंचे। इस अवसर पर भारी संख्या में सुरक्षा व्यवस्था के लिए निजामाबाद थाना से दो उपनिरीक्षक दो महिला उपनिरीक्षक और महिला कांस्टेबल पुलिस फोर्स उपस्थित थी।
रिपोर्ट-वीरेन्द्रनाथ मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *