आजमगढ़। बरदह पुलिस ने चेकिंग के दौरान गोवंशो को रस्सी से बांध कर क्रूरता पूर्वक मारते हुए वध हेतु ले जाने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। उनके कब्जे से तीन राशि गाय, एक मोटर साइकिल व नकदी बरामद हुई।
बरदह पुलिस अपराधियों की तलाश में गोपालपुर नहर पुलिया के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान 5 व्यक्ति 3 राशि गोवंशो को पकड़कर गले मे रस्सी बांध कर खींचते हुए व पीछे से मारते हुए लेकर जा रहे थे। पुलिस ने घेर कर 3 व्यक्तियों को पकड लिया तथा 2 व्यक्ति मौके से अंधेरे का फायदा उठा कर मोटर साइकिल को वहीं छोड कर खेत की तरफ भाग गये। पकडे़ गये व्यक्तियों ने अपना नाम इरफान पुत्र नन्हे कंकाली, सोहराब अहमद पुत्र रईश, व सब्बू पुत्र छांगुर निवासीगण ग्राम मोहम्मदपुर थाना गंभीरपुर बताया। उन्होंने भागने वाले व्यक्तियों का नाम क्रमशः नसीम व बुद्धन पुत्रगण लड्डन निवासीगण ग्राम मोहम्मदपुर थाना गंभीरपुर बताया।