अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लूट व चोरी की मोबाइल के साथ तीन अभियुक्तों को धर दबोचा। उनके पास से घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल भी बरामद कर ली।
अतरौलिया थाना क्षेत्र में अज्ञात बाइक सवारों द्वारा बीते पांच अगस्त को अशरफ पुत्र मुख्तार निवासी अचलीपुर से ग्राम मनियार गांव के पुलिया के पास रोककर मोबाइल और रुपये छीन लिये थे। इसी क्रम में 15 अगस्त को महेश गोड़ पुत्र राजाराम गोड़ ग्राम गंगापुर थाना अतरौलिया से मोबाईल चुराकर लेकर चले गये तथा 16 अगस्त को हरिभजन राजभर पुत्र ओम प्रकाश राजभर ग्राम पोखरपुर थाना अतरौलिया से बेलाहवां बाबा के पास रास्ते में रोककर पकड़ लिये तथा मोबाईल चुराकर लेकर भाग गये। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। सोमवार को पुलिस अभियुक्तों की तलाश में बूढ़नपुर चौराहे पर मौजूद थी। इसी दौरान सूचना मिली कि एक काले रंग की मोटरसाइकिल से अहिरौला की तरफ से बूढ़नपुर की तरफ चोरी व लूट का सामान बेचने के लिये आ रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस साधू की कुटी एकडंगी पर आकर उक्त मोटर साइकिल सवार तीनों व्यक्तियों को घेरकर पकड़ लिया। नाम पता पूछने पर उन्होंने अपना नाम क्रमश अजीत कुमार पुत्र हितलाल, रविन्द्र पुत्र छब्बू, रवि पाण्डेय पुत्र बनारसी पाण्डेय निवासीगण धनसिंहपुर थाना अतरौलिया बताया। रविन्द्र पुत्र छब्बू निवासी धनसिंहपुर चोरी की मोबाइल खरीदता था। जिनके पास से चोरी, लूट की कुल 15 अदद मोबाइल व घटना में प्रयुक्त किये जाने वाली मोटर साइकिल बरामद किया गया। लूट, चोरी में सहयोग करने वाले अभियुक्त राज पाण्डेय पुत्र धुर्जटी पाण्डेय निवासी धनसिंहपुर थाना अतरौलिया को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
रिपोर्ट-आशीष निषाद