पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल सहित तीन गिरफ्तार

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने गोकशी की घटना में संलिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार 3 मार्च को फूलपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कौड़िया स्थित कुंवर नदी में प्रतिबंधित पशु के अवशेष मिलने के मामले की जांच चल रही थी। गुरुवार तड़के पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि ग्राम मुड़ियार में शाहिदा सुल्ताना स्कूल स्थित पुलिया के पास कुछ संदिग्ध लोग किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना पर थाना फूलपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।
पुलिस को देखते ही बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई कार्रवाई के दौरान एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लग गई, जबकि दो अन्य को मौके से दबोच लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. आमिर, साकिब और युसुफ निवासी ग्राम कौड़िया थाना फूलपुर के रूप में हुई है। घायल आरोपी आमिर को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। मौके से पुलिस ने एक देशी तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, दो चापड़ और दो एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किए हैं।
इनसेट–
फूलपुर पुलिस और बदमाशों के बीच मुड़ियार के पास मुठभेड़ हुई थी। एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी है। दो बदमाशों को पुलिस के दौड़ाकर पकड़ लिया है। घायल को उपचार के लिए सीएचसी फूलपुर भेजा गया। पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है। किरन पाल सिंह, सीओ फूलपुर।
रिपोर्ट-पप्पू सिंह/मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *