आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए थाना मेंहनाजपुर पुलिस ने गोवध अधिनियम में वांछित 3 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया।
बीते 23 जून को 4 राशि गोवंशीय गाय व दो मोटर साइकिल, 3 लोहे के जालीनुमा ग्रिल, 12 अदद फल, सब्जी रखने वाले प्लास्टिक की टोकरी, एक लकड़ी का पटला, दो छुरी, खाट बुनने वाले प्लास्टिक के पट्टे 20 अदद छोटे बड़े टुकड़े तथा करीब 10 मीटर प्लास्टिक की रस्सी के आधार पर थाना स्थानीय पर गोवध निवारण अधिनियम व धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम के अन्तर्गत राजेन्द्र पाल पुत्र अगनू पाल, संदीप पाल पुत्र राजेन्द्र पाल निवासीगण मकबूलपुर उर्फ रामनगर थाना मेहनाजपुर, दुर्गा कुमार पुत्र अज्ञात पता अज्ञात च कुछ साथी नाम व पता अज्ञात के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया था। मंगलवार को पुलिस ने जियापुर पुलिया के पास से 4 व्यक्ति को पकडकर पूछताछ किया तो उन्होंने अपना नाम दुर्गा कुमार पुत्र सुरेश राम निवासी ग्राम चतुरा थाना सादात जनपद गाजीपुर, रामअशीष यादव पुत्र रामदरश यादव निवासी ग्राम शम्भूपुर थाना सादात जनपद गाजीपुर, जिशान पुत्र फैजान निवासी ग्राम मुर्की थाना केराकत जनपद जौनपुर व शाहिद पुत्र फिरोज निवासी ग्राम खरगीपुर गोडहरा थाना बरदह जपनद आजमगढ बताया। जिनको गोवध निवारण अधिनियम व धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार