बिलरियागंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना पुलिस ने धर्म परिवर्तन के आरोप में जमुवा सागर से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनो आरोपियोें को सम्बंधित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया।
रामसिंह उर्फ रामकुमार सिंह पुत्र स्व. रमाशंकर सिंह ग्राम भगतपुर थाना बिलरियागंज द्वारा थाना स्थानीय पर सूचना दिया गया कि रविन्द्र पुत्र महेन्द्र ग्राम जमुआ सागर, थाना बिलरियागंज आदि तीन व 5 व्यक्ति अज्ञात द्वारा धन रूपया पैसा का लालच देकर धर्म परिवर्तन ईसाई मिशनरी द्वारा कराया जा रहा है। पुलिस ने तीन नामजद व तीन पुरुष व दो अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी। सोमवार को उपनिरीक्षक मय फोर्स द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त रविन्द्र, महेन्द्र पुत्रगण दुख्खी राम निवासीगण ग्राम जमुआ सागर थाना बिलरियागंज, सनोज कुमार पुत्र मद्धू निवासी ग्राम जमुआ सागर थाना बिलरियागंज को अभियुक्त के घर जमुआ सागर से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तो के पास से 4 अदद पुस्तक पवित्र बाइबल बरामद किया गया। पुलिस ने सभी को सम्बंधित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया।
रिपोर्ट-तारकेश्वर मिश्र