रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। कोइलाडी वुजुर्ग ईट भट्टा के समीप से पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान लूट की योजना बनाने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने उनके पास से तमंचा, कारतूस बरामद किया।
रानीकीसराय थाना पुलिस क्षेत्र के कोइलाडी बुजुर्ग ईटभट्ठा के पास शनिवार की रात मे चेकिंग कर रहे थी कि सामने से आ रहे वाइक सवार तीन लोगो को संदेश होने पर रोक कर तलाशी ली तो इनके कब्जे से 32बोर तमंचा, दो जिंदा कारतूस, दो मोबाइल और हीरो स्ट्रीम बरामद किया। पुलिस ने पूछताछ मे बताया कि गिरोह बनाकर लूट को अंजाम देते है। पुलिस ने संगम गुप्ता निवासी स्टेशन रोड कस्बा रानीकीसराय, किशन यादव निवासी ग्राम अनौरा थाना रानीकीसराय तथा शैलेश यादव निवासी ग्राम शाहखजुरा थाना रानीकीसराय को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों को सम्बंधित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा