प्रतिबंधित मांस के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार

शेयर करे

पवई आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पवई थाना पुलिस ने प्रतिबंधित मांस व बोलेरो के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस सभी आरोपियों को सम्बंधित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया।

वादी उप निरीक्षक पवन कुमार सिंह थाना पवई़ की फर्द बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय में गोवध निवारण अधिनियम बनाम 1.मो. सैफ पुत्र मो. आजम निवासी गोधना थाना पवई, शेख शहजाद पुत्र मुस्ताक अहमद ग्राम टेऊवां बरौली थाना फूलपुर, मो. सहीम पुत्र मो. नसीम निवासी सहदुल्लापुर थाना पवई. शहनवाज पुत्र स्व. सिराज निवासी गोधना थाना पवई पंजीकृत किया।
14 अप्रैल को उप निरीक्षक पवन कुमार सिंह मय हमराह द्वारा अभियुक्तों मो. सैफ पुत्र मो. आजम निवासी गोधना थाना पवई, शेख शहजाद पुत्र मुस्ताक अहमद ग्राम टेऊवां बरौली थाना फूलपुर, मो. सहीम पुत्र मो. नसीम निवासी सहदुल्लापुर थाना पवई को शेरजाह तिराहे से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से तीन बोरियों में कुल 80 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस व एक अदद बोलेरो गाड़ी बरामद किया। सभी आरोपियों को पुलिस ने सम्बंधित धाराअें में चालान कर जेल भेज दिया।
रिपोर्ट-नरसिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *