फरिहा आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। निजामाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत फरिहा चौकी क्षेत्र में चोरों ने शनिवार की रात चोरी की घटना को अंजाम दिया।
फरिहा रेलवे क्रॉसिंग पर शिवपूजन चौहान के मकान में 4 लोग जिसमें अजीत यादव पुत्र चंद्र प्रकाश यादव ग्राम अरया, पिंका यादव ग्राम सराय पोही परिवार सहित किराए पर रहते हैं। यह सभी लोग दीपावली मनाने अपने घर गए हुए हैं। इधर चोरों ने चारों रूम का ताला तोड़कर 5000 रूपये चुरा ले गये। चोरी की जानकारी फोन पर मिली। चोरी की खबर सुनते ही लोग कमरे पर पहुंचे। बक्सों व कमरों का ताला टूटा था और सारा सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित ने लिखित तहरीर फरिहा पुलिस चौकी पर दे दी है। समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका था।
रिपोर्ट-जयहिंद यादव