सृष्टिमीडिया अतरौलिया (आजमगढ़)। समाजवादी पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की एक बैठक की गई , बैठक में आगामी 9 अगस्त को समाजवादी पार्टी द्वारा अगस्त क्रान्ति यात्रा निकाले जाने की रणनीति तैयार की गई।
बैठक की अध्यक्षता नगर पंचायत के चेयरमैन सुभाष चंद जायसवाल ने की बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर संग्राम यादव ने कहा कि आज भारत हमारा देश उस दौर से गुजर रहा है जिसकी परिकल्पना हमारे वीर जवानों स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ने वाले क्रांतिकारियों ने सोचा नहीं था वर्तमान सरकार जाति धर्म के नाम पर तो देश को बांट ही रही थी अब क्रांतिकारियों के नाम पर भी देश को बांटने पर आतूर है जो कभी अपने कार्यालय में तिरंगा झंडा फहरा नहीं रहे थे। आज वह तिरंगा झंडा रैली निकाल रहे हैं उन्होंने कहा कि पूरा प्रदेश भ्रष्टाचार की गोद में बैठा है लूट हत्या अपने चरम पर है युवाओं से रोजगार छीना जा रहा है सरकारी संपत्तियों को बेचा जा रहा है मुख्यमंत्री को गोरखपुर से फुर्सत नहीं है ऐसे में प्रदेश का विकास कैसे हो पाएगा। ब्लाक प्रमुख चंद शेखर यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार को विकास से कुछ लेना देना नहीं है यह समाज को कभी धर्म के नाम पर कभी जाति के नाम पर बांटकर के राज करना चाह रही है। बैठक में मुख्य रूप से सुभाष चंद जायसवाल शीतला निषाद चंद्रजीत यादव डॉक्टर नरेंद्र नाथ यादव घनानंद गिरी कमला यादव सचिन जयसवाल,प्रदीप सोनी, तमाम लोग उपस्थित थे।
रिपोर्ट-आशीष निषाद