अध्यापक पर हमला करने वाले गिरफ्तार

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। थाना पवई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अध्यापक पर हमला करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान करते हुए जेल भेज दिया।
बीते 26 जनवरी को प्रदीप कुमार सिंह पुत्र भानु प्रताप सिंह निवासी ग्राम राजापुर सुवंशा जिला आजमगढ़ ने थाना स्थानीय पर शिकायत किया कि प्रतिवादी 2 बाइक सवार छः व्यक्ति नाम पता अज्ञात द्वारा बिना कारण के ही रास्ते में वादी को घेरकर मारपीट, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी गयी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में थी। विवेचना में प्रकाश में आये अभियुक्त सोनू शर्मा पुत्र चन्द्रभान शर्मा निवासी बागबहार थाना पवई व अमन यादव पुत्र धर्मेन्द्र यादव बागबहार थाना पवई जनपद को बागबहार नहर पुलिया से गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *