जिम्मेदारों ने उर्स स्थल का किया निरीक्षण

शेयर करे

मुबारकपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। हुज़ूर हाफ़िज़ ए मिल्लत मुरादाबादी का 51वां सालाना उर्स अपने पूरे सबाब पर है। जायरीनों का आना जारी है। इंतेजामिया अरबी यूनिवर्सिटी सहित नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी विनय कुमार मिश्र द्वारा गुरुवार को प्रबंधक नाजीमे आला हाजी सरफराज अहमद अशरफिया के जिम्मेदारों और सभासदों के साथ गुरुवार को सफाई का निरीक्षण किया गया।
नाजिमे आला हाजी सरफराज ने बताया कि तैयारी मुकम्मल है और जिसको जो जिम्मेदारी दी गई है इसका पूर्ण रूप से सभी लोग अपना निर्वाह कर रहे हैं। जबकि नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी श्री मिश्र ने बताया कि 100 से अधिक सफाई कर्मी एक सप्ताह से युद्ध स्तर पर कैंपस की साफ सफाई शुद्ध पेयजल आपूर्ति करने के लिए डोर टू डोर लगायें गये है। जब तक पूर्ण रूप से 22, 23 नवम्बर तक उर्स समाप्त नहीं हो जाएगा तब तक नगर पालिका की पूर्णतः अपनी जिम्मेदारीयों के निर्वहन के लिए मुस्तैद है।
इस अवसर पर वरिष्ठ दरोगा कमलाकांत यादव, वरिष्ठ लिपिक राजन चौधरी, सभासद नुरूल होदा, नैमुद्दीन, सुहेल अहमद बाबू आदि उपस्थित थे।
रिपोर्ट-मनीष श्रीवास्तव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *