माहुल आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। नगर के श्रीराम जानकी रामलीला समिति की बैठक गुरुवार को देर शाम संपन्न हुई। जिसमे आगामी 30 सितम्बर से यहां होने वाली सैकड़ो वर्षाे से चली आ रही ऐतिहासिक रामलीला के साथ ही साथ दुर्गापूजा को सकुशल और जीवंत प्रस्तुति के साथ संपन्न कराने पर विस्तार से चर्चा की गई।
रामलीला समिति के अध्यक्ष हरिकेश गुप्ता ने कहा कि इस ऐतिहासिक रामलीला को हमारे पूर्वजों द्वारा सैकड़ों वर्ष पहले शुरू किया गया था। इसका निर्वहन करते हुए इस वर्ष की रामलीला विगत वर्ष की तुलना में भव्य और आकर्षक होगी। सभी कलाकार अपनी-अपनी तैयारी शुरू कर दिये हैं। इस मौके पर रामलीला समिति के प्रबंधक अखिलेश अग्रहरि, उपप्रबंधक अमित अग्रहरि, कोषाध्यक्ष बृजेश मौर्य, संदीप अग्रहरि (दीपू), निदेशक रमेश विश्वकर्मा, मीडिया प्रभारी श्याम सिंह, शशिकान्त पाण्डेय आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-श्यामसिंह