माहुल आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल अम्बारी मार्ग पर पेट्रोल पंप के निकट रविवार रात अज्ञात चोर बंद मकान के मेन गेट को तोड़ कर उठा ले गए। सोमवार सुबह जब गृह स्वामी को इसकी जानकारी हुई तो घटना की सूचना माहुल पुलिस चौकी पर दिया।
अहिरौला थाना क्षेत्र के खैरुद्दीनपुर गांव निवासी प्रमोद यादव माहुल अंबारी मार्ग पर रसूलपुर अहमद अली गांव के बाहर मकान और दुकान आदि का निर्माण किये हैं। रात में अज्ञात चोर आ धमके और बंद मकान के डेढ़ कुंतल वजन के लोहे के गेट को तोड़ कर उठा ले गये। सबसे खास बात यह है कि वही पर पुलिस बूथ भी है और रात में वहां पर माहुल चौकी की पुलिस तैनात रहती है। पुलिस को दरवाजा तोड़ने की आवाज तक नहीं सुनाई दी।
रिपोर्ट-श्यामसिंह