फरिहा आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। निजामाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत चकिया हुसैनाबाद गांव में बुधवार की रात चोरों ने एक घर से लाखों का माल पार कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल मंे जुट गयी।
मोहम्मद अरशद पुत्र मुमताज अहमद के घर में बुधवार की रात को चोर घुसकर करीब लाखों का सामान उठा ले गये। पीड़ित के घर के लोग इसकी जानकारी डायल 112 और पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंच कर जांच पड़ताल करके वापस चली गयी। मोहम्मद अरशद पुत्र मुमताज अहमद ने बताया कि यह घटना करीब 12 से एक बजे रात की है। हम लोग घर पर सोए हुए थे चोरों की आहट पाकर जाग गए तो चोर भाग गये। अरशद के मुताबिक सोने की बनी पांच जोड़ी कान की बाली, तीन अंगूठी, एक सोने की लाकिट, एक लाख रुपये नगद चोरी हुए हैं। चोरी की घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। समाचार लिखे जाने तक तहरीर नहीं दी गई थी।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव