संजरपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सरायमीर थाना क्षेत्र के खानकाह गांव निवासी मधुरी सिंह के घर के पीछे नीम का पेड़ लगा है। नीम के पेड़ के सहारे चोर छत पर उतरकर सीढ़ी के सहारे घर में घुस गए। चोरों ने पूरे घर को मनमाने ढंग से खंगाला घर में सिर्फ माधुरी सिंह ही मौजूद थी। उनके घर में बने लॉकर में सोने का मांगटीका नथिया दस अंगूठी मंगलसूत्र चैन, पायल बिछिया व बीस हजार नगद व कुछ लोगों का आधार कार्ड उठा ले गये।
माधुरी सिंह के पति दुबई में रहते हैं। उनके दो बेटे हरियाणा में रहकर नौकरी करते हैं। घर पर माधुरी सिंह अकेली रहती हैं। जब माधुरी सिंह घर में झाड़ू लगाने गयी तब अपने घर का दृश्य देखकर अवाक रह गई। घर में ही वह बेहोश हो गई। पड़ोसी के प्रयास से होश में आने पर उन्होंने आपबीती बताई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना सरायमीर पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। माधुरी सिंह ने बताया कि लगभग 7 लाख का जेवर था। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ सरायमीर थाने में तहरीर दिया है।
रिपोर्ट-राहुल यादव