माहुल आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अहरौला थाना क्षेत्र के करनपुर गांव में शुक्रवार की रात मकान के सीढी के रास्ते घर में घुसे अज्ञात चोरों ने लगभग पांच लाख मूल्य का आभूषण सहित नकदी एक दर्जन के लगभग साड़ी चुरा कर फरार हो गये। गृह स्वामी द्वारा अज्ञात चोरों के खिलाफ अहरौला थाना पर शनिवार को तहरीर दी गई।
अहरौला थाना क्षेत्र के करनपुर गांव निवासिनी बबीता यादव पत्नी शिवम यादव ने थाने में दी गई तहरीर में उल्लेख किया है कि शुक्रवार की रात वह और उनकी सास सुमन देवी कमरे में सो गयी। लगभग एक बजे जब उनकी नींद खुली और देखा तो घर का दरवाजा खुला हुआ था। सामान बिखरे हुए थे। अंदर देखा तो दो बक्से जिसमें सामान रखे थे वह भी गायब थे। एक आलमारी भी तोड़ी गयी थी। गृह स्वामिनी बबिता यादव के अनुसार घर में उसका और उसके साथ सुमन के आभूषण रखे हुए थे जो सभी चोरी हो गए। जानकारी होने पर लगभग 2 बजे रात में ही परिजनों ने डायल 112 पर फोन किया। मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस ने जांच पड़ताल की।
रिपोर्ट-श्यामसिंह