शिव मंदिर की दान पेटिका तोड़ पैसे उठा ले गये चोर

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय कस्बा स्थित शंकर जी मंदिर से मंगलवार की रात चोरों ने दानपेटिका तोड़ कर उसमें रखा लगभग 15 हजार रुपए चोरी कर लिया। चोरी की वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इस संबंध में मंदिर के सदस्य सुनील, संतोष और अजय जायसवाल ने अज्ञात चोरों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
कस्बा मुख्य मार्ग पर श्री शंकर जी तिराहा पर शंकर भगवान का विशाल मंदिर है। इसमें तीन दानपेटिका रखे गए थे। साथ ही इसकी सुरक्षा के लिए सीसी कैमरा लगाया गया है। सुबह शाम पूजा दर्शन करने वालों की भीड़ जुटती है। रात करीब दो बजे दो दानपात्र को चोर तोड़कर उसमें रखी नगदी उठा ले गए। यह पूरी वारदात लगभग बीस मिनट के अंदर अंजाम दी गई। सुबह पांच बजे जब मंदिर का पुजारी राजेश्वर मंदिर की साफ सफाई करने पहुंचा तो दानपात्र टूटा देखकर दंग रह गया। जिसमें रुपए गायब थे। उसने इसकी सूचना मंदिर के समिति के सदस्यों और 112 पुलिस को दी। मंदिर समिति के सदस्य सुनील ने बताया कि इसमें लगभग 15 से 20 हजार रुपए मंदिर में चढ़ावे के तौर पर थे। चोरी की वारदात सीसी कैमरा में कैद है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
कोतवाल सच्चिदानंद ने बताया कि सूचना मिली है। मंदिर में लगे सीसी टीवी कैमरे की मदद से चोरों की तलाश जारी है। जल्द ही चोर पुलिस की पकड़ में होंगे। दान पेटिका में कितना धन था, ये कहना सम्भव नहीं।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *