ठेकमा आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। आगामी होली व रमजान त्योहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से बरदह थाना परिसर ठेकमा चौकी परिसर में पीस कमेटी की बैठक हुई। अध्यक्षता एसडीएम मार्टिनगंज दिव्या सिकरवार एवं थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से की। ठेकमा चौकी परिसर में सीओ लालगंज भूपेश कुमार पांडेय, थाना अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह, चौकी प्रभारी राजेंद्र पटेल के नेतृत्व में क्षेत्र के ग्राम प्रधान, जनप्रतिनिधि, डीजे संचालक व नागरिक उपस्थित रहे।
एसडीएम दिव्या सिकरवार, सीओ लालगंज भूपेश कुमार पांडेय ने कहा कि सभी लोग आपसी भाईचारे और सौहार्द्र के साथ त्योहार मनाएं। किसी भी प्रकार का विवाद या आशंका होने पर तत्काल प्रशासन और पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते उसका निस्तारण किया जा सके। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि होली के दिन यदि किसी प्रकार की गड़बड़ी या उपद्रव की स्थिति उत्पन्न होती है तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने कहा कि यदि किसी गांव में शराब के नशे में उपद्रव होता है और संबंधित ग्राम प्रधान की लापरवाही सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। सड़क पर शराब पीकर वाहन चलाते पाए जाने पर वाहन सीज किया जाएगा। किसी प्रकार की पैरवी स्वीकार नहीं की जाएगी।
उन्होंने डीजे संचालकों को सख्त निर्देश दिया कि कहीं भी डीजे नहीं बजेगा और न ही किसी प्रकार का जुलूस निकाला जाएगा। आदेश का उल्लंघन करने पर डीजे जब्त कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में दरोगा उमेश, दरोगा पुनीत श्रीवास्तव, अजीत कुशवाहा, राजबहादुर, मनोज, त्रिलोकी पांडे, विहंगल यादव, कांस्टेबल पंकज यादव, हेड कांस्टेबल पवन कुमार, कांस्टेबल दिनेश यादव, कांस्टेबल सुविन्दर गुप्ता, बरदह महाप्रधान राजेंद्र यादव, बरदह प्रधान मुन्ना, बकेश प्रधान जितेंद्र राय, दाऊद, रामअवध राजभर, प्रधान सुजीत कुमार उर्फ छोटू, प्रधान विजय यादव, अशोक यादव, प्रधान शिवमंगल यादव, रामचेत चौरसिया, भाजपा नेता राजेश सरोज, वीरेंद्र सिंह गग्गू, डॉ.प्रजापति, मंडल अध्यक्ष शरद राय, उमाकांत तिवारी, लालधारी यादव, श्यामू यादव, प्रधान विनोद, मंडल अध्यक्ष बृजेश राय, प्रधान कर्नल, सूर्यभान राय उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-एमके राय