फूलपुर आज़मग़ढ़ (सृष्टिमीडिया)। बिद्युत बकायादारो के खिलाफ सख्ती से अभियान चला। बकाया राजस्व वसूली अधिक से अधिक हो कई माह से बिद्युत अधिकारी अवर अभियंतावो द्वारा अभियान चलाकर बिद्युत बिच्छेदन की कार्यवाही चल रही है। बकाया वसूली बिद्युत आपूर्ति सहित मशीनों ट्रांसफार्मर की वस्तु स्थिति से सीधे अवगत होने के लिए पूर्वांचल बिद्युत बितरण निगम के प्रबंधक निदेशक शम्भू कुमार फुलपुर बिद्युत उपकेन्द्र पहुचे। सर्व प्रथम कैम्पस स्थित बिद्युत उपकरण ट्रांसफार्मर आदि का निरीक्षण किया। एक एक बिंदु पर बारीकी से निरीक्षण के बाद सभी रजिस्टरों का अवलोकन किया। जिसमे ट्रांसफार्मरों की सख्या ट्रांसफार्मर क्षमता बृद्धि का कारण जले ट्रांसफार्मर के कारणों की जानकारी ली। नेवर पेड़ सहित बड़े बकायदारों के खिलाफ तहसील से क्या कार्यवाही हुई इसकी जानकारी प्रबंधक निदेशक के सवाल का जबाब नहीं दे पा रहे थे। स्थानीय अधिकारी समीक्षा में फाइलों में ढूढते रहे। निरन्तर कार्यो में प्रगति न देख प्रबंधक निदेशक शम्भू कुमार ने अधिशाषी अभियंता बिद्युत फुलपुर रामपाल सिंह यादव को कार्यों में सुधार लाने कमियों को अतिशीघ्र दूर करने प्रतिदिन निरीक्षण कर रजिस्टर अपडेट करने के निर्देश के साथ एक सप्ताह का मौका दिया। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह बाद पुनः बिद्युत केंद्र आऊँगा और कमी मिली तो कार्यवाही सुनिश्चित होगी। इस अवसर आशुतोष श्रीवास्तव मुख्य अभियंता बितरण आज़मग़ढ़ रामपाल सिह यादवं अधिशासी अभियन्ता फुलपुर ग्रीस कुमार उपखण्ड अधिकारी मनीष कुमार अवर अभियंता अन्य बिद्युत कर्मी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय