फरिहां आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। निजामाबाद तहसील क्षेत्र के रानी की सराय ब्लाक अंतर्गत फरिहां रेलवे क्रासिंग पर संचालित हो रहे अस्पताल पर ड्रग्स इंस्पेक्टर ने बुधवार को छापा मारा। चेंगिग की खबर सुनते ही फरिहां में चल रहे मेडिकल हाल, पैथोलाजी सेंटर, और अस्पतालों के शटर धड़ाधड़ बंद हो गए।
फरिहां स्थित मेमोरियल आई केयर सेंटर रेलवे क्रॉसिंग पर बुधवार की दोपहर ड्रग्स इंस्पेक्टर सीमा ने छापा मारा। छापे के दौरान अस्पताल में हड़कंप मचा गया। ड्रग्स इंस्पेक्टर सीमा ने बताया कि हमारी टीम फैजी मेमोरियल आई केयर सेंटर मेडिकल हाल पर लाइसेंस दवा का विवरण और रखरखाव व्यवस्था की जांच पड़ताल की गयी है। जांच पड़ताल में पाया गया कि मेडिकल हाल का लाइसेंस तो है लेकिन फार्मासिस्ट नहीं है और कुछ दवाओं की बिल इन्होंने दिखाया है और कुछ दवाओं का बिल नहीं दिखा पाए। आगे कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच पड़ताल करने के बाद मेडिकल हालों पर अग्रिम कार्यवाही के लिए संबंधित विभाग को जांच रिपोर्ट भेज दी जाएगी।
रिपोर्ट-जयहिंद यादव