सृष्टिमीडिया आजमगढ़। काफी दिनों से डीएम आफिस का चक्कर लगाते लगाते न्याय की उम्मीद से हार चुके बाबूलाल साधु ने आज कड़ा कदम उठाते हुए आत्मदाह का प्रयास किया। वह कलेक्ट्रेट कैंपस स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गया। अधिकारियों के आश्वासन पर किसी तरह वह नीचे आया। मौके पर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी उसे जिलाधिकारी से मिलाने के लिए ले गये।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजगरा गांव निवासी वृद्ध जमीनी विवाद से छुटकारा पाने के लिए चक्कर लगाकर थक चुका था। शुक्रवार की सुबह कलेक्ट्रेट पहुंचा। न्याय की कोई उम्मीद की किरण नजर नहीं आने पर वह बगल में स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गया। वहां से जान देने का प्रयास करने लगा। इससे हड़कंप मच गया। डीएम आफिस और एसपी आफिस के बीच का मामला होने से मौके पर लोगों की भीड़ उमड़ गयी। लोग उसे निचे उतारने के प्रयास में जुट गये। काफी प्रयास के बाद सिविल लाइन चौकी प्रभारी ने उसे नीचे उतारा।
रिपोर्ट- ज्ञानेन्द्र कुमार