देश सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है: राजेंद्र प्रसाद

शेयर करे

आजमगढ (सृष्टिमीडिया)। हरबंशपुर स्थित सर्वोदय पब्लिक स्कूल के प्रांगण में आजादी के 75वें अमृतमहोत्सव तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्व प्रथम मुख्य अतिथि विद्यालय के संस्थापक, प्रबंधक राजेन्द्र प्रसाद यादव, प्रधानाचार्य एवं विद्यालय की निदेशिका कंचन यादव ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
तत्पश्चात राष्ट्रगान, वंदेमातरम् और झंडा गीत प्रस्तुत किए गये। इसी क्रम में समूह गीत ”सलाम श्हीदों को“ व “लक्ष्य न ओझल होने पाए”, ”मेरी शान है तिरंगा“, ”तेरी मिट्टी में मिल जांवा“ आदि की झंनकार पर लोग हर्षातिरेक से झूम उठे। संस्था के संस्थापक, प्रबन्धक राजेन्द्र प्रसाद यादव ने कहा कि देश सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। आप शहीदों के जीवन से सीख लेते हुए देश सेवा के प्रति समर्पित हों तभी हमारा समाज और देश समृद्ध होगा। प्रधानाचार्य सर्वोदय पब्लिक स्कूल ने कहा कि भावी नागरिकों को आत्मनिष्ठ मानसिकता को त्याग कर वस्तुनिष्ठ मानसिकता रखते हुए अपने प्रबुद्ध शिक्षकवृन्द के कुशल निर्देशन से लाभान्वित होने का प्रयास करना चाहिए।

रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *