बूढ़नपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। तहसील क्षेत्र में परमश्रद्धेय अनंत विभूषित शांतनु जी द्वारा शौर्य गाथा कार्यक्रम पर शहीदों एवं महापुरुषों की वीरगाथा गायी गई। इस कार्यक्रम के माध्यम से उन्होंने शौर्य पराक्रम एवं बलिदानी आहुति न्योछावर यश कीर्ति एवं पौरुष की गाथा के माध्यम से युवा पीढ़ी को संदेश देने का काम किया।
उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज एवं महाराणा प्रताप, भगत सिंह, गुरु सुखदेव, चंद्रशेखर आजाद, सुभाष चंद्र बोस जैसे अनेक क्रांतिकारी एवं महान विभूतियों का चरित्र चित्रण किया। उन्होंने कहा कि पहले के समय में माताएं अपने पुत्रों को वीरगति की कहानी सुनाया करती थी जिससे उनके पुत्र बड़े ही शशि पराक्रमी एवं बलिदानी पैदा होते थे लेकिन आज के समय में सोशल मीडिया ने युवाओं को पथ भटकाने का काम किया है। उन्होंने युवाओं को उत्प्रेरित करते हुए कहा आज के समय में युवा रील से जुड़ा हुआ है उसे रील से नहीं रियल से जोड़ने की जरूरत है। हमारा युवा समाज भटक चुका है उसे सही रास्ता दिखाने की जरूरत है। हर घर में शिवाजी और महाराणा प्रताप एवं भगत सिंह पैदा होना चाहिए तभी जाकर हमारा संकल्प पूरा होगा।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र सिंह, दीनानाथ, विक्रम सिंह रिशु, जयनाथ सिंह, विनोद, अखिलेश मिश्रा उर्फ गुड्डू मिश्रा, अभय प्रताप सिंह उर्फ रिंकू, विक्रम बहादुर सिंह, अरविंद सिंह, अखिलेश सिंह, कौशलेंद्र सिंह, महेश सिंह, हनुमान सिंह, मनोज सिंह, शेर बहादुर सिंह, अमर बहादुर सिंह, आलोक सिंह, सोनम सिंह, भोला यादव, आनंद सिंह, अंकित गुप्ता आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-अरविंद सिंह