लालगंज आज़मगढ़ (सृष्टिमीडिया)। देवगांव कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चेवार पश्चिम (खैरूद्दीनपुर) गांव में चोरों ने एक बार फिर चोरी का प्रयास किया, लेकिन ताला न टूट पाने के कारण वे असफल रहे।
चेवार पश्चिम गांव निवासी विकास सिंह के अनुसार खैरूद्दीनपुर स्थित उनके ट्यूबवेल के कमरे का ताला 28 नवंबर की रात तोड़ने की कोशिश की गई थी, लेकिन ताला नहीं टूट सका। इस घटना की सूचना देवगांव पुलिस को दी गई थी, जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की थी।
इसके बाद रविवार की रात एक बार फिर उसी पाही के कमरे का ताला तोड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन इस बार भी चोर असफल रहे। बार-बार हो रही घटना से परेशान होकर विकास सिंह ने अज्ञात के खिलाफ देवगांव कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद