BHOLA: एक्शन भरपूर, पैसा वसूल, दर्शकों की सीटियों से गूंज उठा थिएटर

शेयर करे

फिल्म भोला लंबे इंतजार के बाद रामनवमी पर रिलीज कर दी गई

नई दिल्ली (सृष्टि मीडिया)। अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म भोला लंबे इंतजार के बाद रामनवमी पर रिलीज कर दी गई है। फिल्म की कहानी भोला के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे 10 साल बाद जेल से रिहाई मिलती है। भोला अपनी बेटी से पहली बार मिलने के लिए बेताब है, लेकिन इस बीच वो ऐसी परिस्थितियों में फंस जाता है, जहां पल-पल उसे अपनी जिंदगी के लिए लड़ना पड़ता है। फिल्म एक्शन, एडवेंचर और वीएफएक्स के साथ भोला की एक अलग दुनिया में ले जाती है। अगर आप भी वीकेंड पर फिल्म को देखने की सोच रहे हैं, तो यहां एक बार भोला का ट्विटर रिव्यू जरूर पढ़ लें।

काफी पसंद की जा रही अजय-तब्बू की जोड़ी

Bhola को पैसा वसूल बताते हुए एक यूजर ने कहा कि 3D में भोला देखी। एक्शन भरपूर, पैसा वसूल, अजय देवगन ने एक बार फिर खुद को लोगों का फेवरेट साबित किया, निराश नहीं किया, बल्कि उन्होंने एक जैसे किरदारों के साथ हर बार कुछ नया करके आश्चर्यचकित किया है और खुद को मास एंटरटेनर साबित किया। तब्बू ने हमेशा की तरह अजय की फिल्म का एक मजबूत पिलर हैं। दिमाग को बिना परेशान किए फिल्म देख सकते हैं। भोला में विलेन के किरदार में नजर आ रहे दीपक डोबरियाल की बात करते हुए एक यूजर ने कहा कि दीपक डोबरियाल पावरफुल है और आग लगाने वाली परफॉर्मेंस दी है। फिल्म की कहानी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सेट की गई है और कमाल की सिनेमेटोग्राफी है। बीजीएम शानदार है, वीएफएक्स भी धांसू है। ये बॉलीवुड की बेस्ट एंटरटेनर है। भोला को जरुर देखें।

फिल्म कैथी से अलग थी भोला

भोला तमिल फिल्म कैथी का हिंदी रिमेक है। दोनों फिल्म के अंतर पर बात करते हुए एक यूजर ने कहा कि कैथी ऐसी फिल्म है जिसे फिर से बनाना बेहद मुश्किल है। इसलिए अजय देवगन ने बिल्कुल अलग काम करने की कोशिश की है। कृपया करके दोनों की तुलना न करें। बस भोला का आनंद लीजिए जैसी ये है। इस बात में कोई शक नहीं है कि भोला 3D ओरिजनल बेस्ट है, फिल्म को एक मौका दे, ये आपको निराश नहीं करेगी। भोला के पांच में से चार स्टार देते हुए एक यूजर ने ट्वीट किया कि भोला का स्क्रीन प्ले बहुत अच्छा है। फिल्म शुरु से लेकर अंत तक बांधे रखती है। एक्शन बहुत अलग और अच्छे हैं। फिल्म का इमोशनल एंगल भी अच्छा है। बाइक चेज सीन भी खतरनाक है। मास, फैमिली और इमोशनल…पूरा पैसा वसूल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *