संजरपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सरायमीर थाना क्षेत्र के पेंडरा गाव निवासी अरसद उर्फ गामा रोजी रोटी के लिए सरायमीर कस्बे में लांड्री (कपडा धुलने का काम) खोले हैं। बुधवार को रात लगभग 8 बजे दुकान बन्द कर घर जा रहे थे। जैसे ही पेन्डरा नहर पर पहुंचे, पहले से घात लगाये तीन अज्ञात हमलावरों ने गामा को रोकने की कोशिश की। गामा बाइक तेज चलाने लगा हमलावर पीछे से डंडे से वार किए जिससे उसका सर फट गया। कुछ दूर भाग कर गया तो शोर करने लगा। बगल के घर वालों ने आवाज़ लगाई तो तीनों हमलावर एक बाइक पर सवार होकर खंडवारी गांव की तरफ भाग निकले। गामा ने बताया कि एक व्यक्ति हाथ में असलहा लिए था जबकि दो व्यक्ति हाथ में डंडे लिए थे। तीनों व्यक्ति मुंह बांधे हुए थे। इस संबंध में पीड़ित ने सरायमीर थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दिया है। पीड़ित का स्थानीय स्तर पर निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
रिपोर्ट-राहुल यादव