लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को परिजनों ने बंधक बनाकर पीटा। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर पुलिस एक्शन में आ गई और जांच में जुट गई है।
एक सप्ताह पूर्व युवक प्रेमिका के कमरे में पहुंच गया। किसी अनहोनी की आशंका पर परिजनों ने दरवाजा खोलवाया तो प्रेमिका ने प्रेमी को लोहे के बक्से में छिपा दिया। परिजनों ने जब बक्से को खुलवाया तो प्रेमी को पकड़ लिया। उसके बाद उसकी जमकर पिटाई कर दी। उसका वीडियो भी बनाया गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर पुलिस सक्रिय हो गई। एएसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि सोशल मीडिया से वीडियो प्राप्त हुआ है। युवक विवाहित महिला के घर में घुसा था। मामले की जांच के लिए एसओ देवगांव को मौके पर भेजा गया है। अभी किसी तरफ से तहरीर नहीं मिली है। पीड़ित की तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद