गिरफ्तार आरोपी जानसन के खिलाफ आठ और सचिन के खिलाफ चार आपराधिक मामले हैं दर्ज
जौनपुर (सृष्टि मीडिया)। चांदपुर बालू मंडी में युवक को गोली मारने मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से वारदात में प्रयुक्त दो पिस्टल व कई जिंदा कारतूस और वारदात में प्रयुक्त पल्सर बाइक बरामद किया है। इसके पहले भी पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस अबतक कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
कुल तीन आरोपी गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार लाइन बाजार थाना क्षेत्र के चांदपुर स्थित बालू मंडी में सोमवार को शैलेश यादव को तीन गोली मारकर घायल कर दिया गया था। वारदात को अंजाम देने वाला सचिन यादव उर्फ देव और जानसन यादव समेत सभी नामजद आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। हालांकि फरार दो अभियुक्तों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही थी। सिटी स्टेशन के पास से पुलिस ने फरार आरोपी जानसन यादव और सचिन यादव को गिरफ्तार किया है। इसके पहले पुलिस ने आरोपी जसवीर यादव को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। गिरफ्तार आरोपी जानसन के खिलाफ आठ और सचिन के खिलाफ चार आपराधिक मामले दर्ज है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त पल्सर बाइक, और दो पिस्टल व कई कारतूस बरामद हुए है। पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।
रंजिश से जुड़ा है मामला
पुलिस के अनुसार, रंजिश को लेकर चांदपुर बालू मंडी में शैलेश यादव उर्फ लालू को जान से मारने की नीयत से उसके ऊपर आरोपियों ने फायरिंग की थी। तीन गोलियां लगने से पीड़ित घायल हो गया था। इस सम्बंध में जौनपुर के एएसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि सोमवार बालू मंडी में युवक को गोली मारने के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को घटना में प्रयुक्त पिस्टल, कारतूस व बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया हैं। इसके पहले भी एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी जॉनसन यादव और सचिन यादव के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज है।