संजरपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सरायमीर थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव में शुक्रवार को 20 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
सरायमीर के हसनपुर गांव निवासी प्रकाश प्रजापति 20 वर्ष पुत्र बाबूराम घर पर ही रह कर मिट्टी के बर्तन बनाने का कार्य करता था। गुरुवार की रात परिजनों के साथ भोजन करने के बाद सो गया। सुबह में जब घर के लोग उठे तो प्रकाश अपने बिस्तर पर नहीं था। उसकी तलाश करते घर के पीछे गए तो देखा कि शीशम के पेड़ पर रस्सी के सहारे फांसी के फंदे से लटक रहा था। परिजनों ने आनन फानन में शव को नीचे उतार दिया और पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। स्वजनों ने बताया कि उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी। फांसी से मौत नही हुई है संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। जबकि ग्रामीणों का कहना है कि घर के पीछे शीशम के पेड़ पर फांसी लगाया है। मृतक चार भाई तीन बहनों में तीसरे नम्बर का था। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। इस संबंध में थाना प्रभारी सरायमीर यादवेन्द्र पांडेय ने बताया कि इस तरह की सूचना हमारे पास नहीं आई है।
रिपोर्ट-राहुल यादव