मोहम्मदपुर आजमगढ (सृष्टिमीडिया़)। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रोहुआ निवासी लेहरु राम 40 वर्ष पुत्र रामजीत अपने घर से एक किलोमीटर पूरब तरफ नंद पेट्रोल पंप के पीछे पोखरे में मृत पाया गया। मृतक लेहरु एक सप्ताह से घर से गायब था।
मंगलवार को सुबह उसका शव नंद पेट्रोल पंप के पीछे मिलने से सनसनी फ़ैल गई। वह 10 दिन पहले किसी केस में बंद था। वह छूट कर आया तो परिवार से कुछ विवाद हुआ था, उसी दिन से वह लापता था। सुबह कुछ लोग गेहूं की सिंचाई करने के लिए उधर खेत पर गए तो लोगों ने देखा की पोखरे में किसी व्यक्ति की लाश दिखाई दे रही है। लोगों ने थाने पर फोन किया तो पुलिस मौके पर पहुंच गयी। ग्रामीणों के सहयोग से शव को बाहर निकाला गया तो उसकी पहचान रोहुआ निवासी लेहरु राम के रूप में हुई। मौके पर एसपी सिटी, सीओ सदर आदि भी मौके पर पहुंच गये। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक नशे का भी आदी बताया जा रहा है।
रिपोर्ट-एसपी यादव