पानी के शुद्धता की जांच करेंगी समूह की महिलाएं

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय ब्लाक सभागार में मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने ग्राम पंचायत सहायकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में ग्राम पंचायत संबंधित कार्यों की जानकारियां दी। उन्होंने बताया कि ब्लॉक के सभी पंचायत सहायकों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिसमें 207 योजनाएं हैं।
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि पूरे जनपद में दो प्रकार की ट्रेनिंग दी जा रही है जो पंचायत सहायक हैं उनकी ट्रेनिंग कराई जा रही है क्योंकि उनको बहुत सारे काम करने हैं जिसमें डेटा, पंचायती राज और जो कॉमन सर्विस सेंटर पर विभिन्न प्रकार की सुविधाएं दी जा रही हैं उसमें ग्राम स्तर पर पंचायत सहायकों के माध्यम से दी जाएगी। इसके लिए रोस्टर से 6 ब्लॉकों में 2 दिन का कार्यक्रम रखा गया है। इसी क्रम में अतरौलिया ब्लॉक परिसर में जानकारी दी गई। वहीं दूसरी ट्रेनिंग जल जीवन मिशन के तहत हो रही है जिसमें 2024 तक हर घर में नल द्वारा जल उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अंतर्गत जो पानी है उसकी जांच कराना है जिसके संबंध में ट्रेनर द्वारा गांव में या समूह की महिलाएं करेंगी, उसकी ट्रेनिंग की गई है कि कैसे पानी की जांच की जाए। पानी की शुद्धता को कैसे परखा जाए। उसका प्रेक्टिकल करा कर कंप्यूटर पर कैसे अपलोड करना है उसकी जानकारी दी गई। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *