समूह की महिलाओं ने ब्लाक परिसर में किया हंगामा

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने ब्लॉक परिसर में नारेबाजी करते हुए बाल विकास पुष्टाहार कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए। तत्पश्चात खंड विकास अधिकारी के नाम एक ज्ञापन एडीओ पंचायत यसबिन्द कुमार यादव को सौंपा।
समूह की महिलाओं का आरोप है कि एनआरएलएम योजना के अंतर्गत ड्राई राशन वितरण के लिए समूह अधिकृत है लेकिन बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं सुपरवाइजर, बड़े बाबू ब्लॉक पर लगातार 5 से 7 वर्षों से जमे हुए हैं। उक्त लोग मनमाने तरीके से समूह को ड्राई राशन न देकर सीधे आंगनबाड़ी कार्यकत्र को देते हैं और समूह के लोगों के पूछने पर यह कहा जाता है कि आप लोगों से कोई मतलब नहीं है। समूह की महिलाओं ने आरोप लगाया कि जब हम लोगों का समूह और आंगनबाड़ी मिलकर वितरण करते थे जिसके लिए हमें अधिकृत किया गया है तथा हम लोगों का 2 वर्षों से गाड़ी का भाड़ा व पल्लेदारी एवं परिश्रम की मजदूरी अभी तक नहीं मिला। समूह द्वारा ड्रेस की सिलाई का भुगतान अभी तक नहीं कराया गया जिसकी जांच कर दोषी अधिकारी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर नर्मदा आजीविका स्वयं सहायता समूह अजगरा, किसान स्वयं सहायता समूह रामपुर खास, वैष्णो महिला स्वयं सहायता समूह महादेवपुर, अमन आजीविका स्वयं सहायता समूह खालिसपुर, धोबी अजीविका स्वयं सहायता समूह छितौनी, प्रजापति महिला आजीविका सहायता समूह मंडोही, आरोही स्वयं सहायता समूह लोहरा, सरस्वती आजीविका मिशन बोधीपट्टी, गौरी आजीविका स्वयं सहायता समूह खिरीडीहा की महिलाएं उपस्थित रही।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *