पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपकर लगायी न्याय की गुहार
लाटघाट-आजमगढ़ (सृष्टि मीडिया)। अजमतगढ़ ब्लाक के जय भीम स्वयं सहायता समूह की कोषाध्यक्ष द्वारा समूह का पैसा हड़प लेने का आरोप लगाते हुए समूह की महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगायी।
उक्त समूह की महिलाओं का आरोप है कि समूह की धनराशि कोषाध्यक्ष शशिकला पत्नी सिकेन्द्र द्वारा गबन कर लिया गया है। महिलाओं ने बताया कि समूह का गठन लगभग दो वर्ष पूर्व हुआ था। समूह के खाते में पहलीबार 15 हजार एवं दूसरी बार एक लाख दस हजार रुपए आया है। उक्त धनराशि में से समूह की नौ महिलाएं 6500 रुपए व एक महिला 11500 रुपया समूह के नियमानुसार ़ण के रूप में लिया है। शेष धनराशि समूह के खाते में रखी गयी थी। ग्राम पंचायत नहरन खास में सार्वजनिक शौचालय पर साफ सफाई हेतु हमारे समूह का चयन आजीविका मिशन द्वारा किया गा जिसमें सभी महिलाओं ने शौचालय की देखरेख किया। ग्राम पंचायत द्वारा मजदूरी के रूप में खाते में एक बार 27 हजार व 12 हजार एवं दाल तेल बांटने के लिए पैसा आया। कोषाध्यक्ष शशिकला ने समूह की अध्यक्ष गीता व सचिव मंजू से ब्लैंक चेक पर पहले से हस्ताक्षर करवा लिया था। उक्त खाते में शेष बची धनराशि एक लाख रुपए से अधिक बिना समूह को जानकारी दिये निकाल कर गबन कर लिया है। महिलाओं का आरोप है कि समूह का पासबुक, चेकबुक, रजिस्टर आदि शशिकला अपने कब्जे में रख ली है। पुलिस अधीक्षक से उक्त कोषाध्यक्ष के खिलाफ गबन एवं समूह के साथ धोखाधड़ी में कार्रवाई करने की गुहार लगायी। इस अवसर पर गीता देवी, मंजू, रजीन, सुमित्रा, चन्द्रावती, पूनम, ज्ञान्ती देवी, मनोरमा देवी आदि उपस्थित रहीं।
रिपोर्ट : विजय यादव