संत निरंकारी मिशन की महिलाओं ने विद्यालय परिसर को किया साफ

शेयर करे

रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। कंपोजिट सरायमीर में शिक्षक अभिमन्यु यादव के नेतृत्व में विद्यालय में सुन्दरीकरण कार्य के लिए रविवार को समाजसेवी भी आगे आये। संत निरंकारी मिशन की महिलाओं ने विद्यालय परिसर की सफाई की
शिक्षा की बगिया को सवारने के लिए अभियान के तहत संगठनों ने पूरे प्रांगण मे फूल लगाने के लिए क्यारी बनाई। कंपोजिट विद्यालय में बाउंडरी वॉल न होने के कारण सुन्दरीकरण का कार्य नही हो पा रहा था। विद्यालय का प्रांगण बड़ा होने के कारण सुन्दरीकरण का कार्य चुनौतीपूर्ण था। ऐसे में अभिमन्यु और उनकी टीम ने समाज का सहयोग लेकर विद्यालय प्रांगण को सजाने का निर्णय लिया। इसी क्रम में रविवार को संत निरंकारी मिशन, बच्चो और अभिभावकों के साथ प्रातः काल से सफाई अभियान का कार्य शुरू हो गया। संत निरंकारी मिशन के लोग अपना फावड़ा कुदाल, झाड़ू आदि लेकर अभिमन्यु के अभियान में लग गये। समाजसेवा मे शिक्षा की बगिया सवारने के अभियान मे कोई पीछे नही रहा। दोपहर होते होते विद्यालय में भूमि समतली करण, तथा क्यारी का कार्य पूर्ण हो गया। अभिमन्यु यादव ने बताया कि विद्यालय अपनी छात्र संख्या और शैक्षिक गुणवत्ता के लिए जाना जाता है। छात्र संख्या और भौतिक सुविधाओ से पूर्ण करने के उपरांत सुन्दरीकरण का कार्य चुनौतीपूर्ण था मेरे अह्ववांन पर समाज के काफी लोग इस अभियान को अपना समर्थन दे रहे है। जल्द ही विद्यालय नये कलेवर में सबके सामने होगा। मिशन के पन्ना लाल ने कहा कि सामाजिक सरोकार से बडा कुछ नही। इस कार्य मे निरंकारी मिशन के पन्नालाल, जितेंद्र, सूबेदार, दयाराम, शैलेष प्रजापति, महमूद उल हसन, विद्यालय के छात्र आर्यन, आदित्य, प्रांजल, सनी, अस्थाना आदि छात्र मौजूद रहे। उक्त विद्यालय शैक्षिक गुणवत्ता को लेकर जनपद मे विशिष्ट स्थान में जाना जाता है।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *