पीड़ित ने एसपी से लगायी न्याय की गुहार

शेयर करे

संजरपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सरायमीर थानांतर्गत खरेवा मोड़ पर एक सप्ताह पूर्व दंगल में हुई भगदड़ को लेकर पुलिस ने चार लोगों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज किया है जिसको ग्रामीणों ने फर्जी बताते हुए पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
सरायमीर के खरेवा मोड़ पर तीन दिवसीय दंगल में समापन के दौरान हुई भगदड़ में पुलिस ने चार लोगो को नामजद व कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दबिश देना शुरू कर दी है। इसे लेकर खरेवा के ग्राम प्रधान शाकिर के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर न्याय के गुहार लगाई है। पत्र में उल्लेख किया है कि घटना के दौरान सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में स्पष्ट है कि मो. उमैर पुत्र राशिद अपनी दुकान पर था जबकि कासिफ पुत्र सुफियान अपने घर पर था। राशिद पुत्र इरशाद अपने भाई की जमानत के लिए न्यायालय आजमगढ गया था। इन सभी लोगो को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज उपलब्ध है। इतना ही नही दंगल खरेवा में हो रहा था और सभी मुजरिम भी खरेवा के ही बनाए गये हैं। जबकि इसमें क्षेत्र के लगभग दस हज़ार से अधिक लोग शामिल थे। कार्यक्रम होने से पहले अनुमति पत्र पर क्षेत्राधिकारी फूलपुर ने भारी संख्या में पुलिस बल तैनात करने के लिए कहा था लेकिन मात्र दो सिपाहियों की ही तैनाती की गई थी।
इस संबंध में ग्राम प्रधान मोहम्मद शाकिर ने बताया कि सरायमीर थाने पर तैनात उप निरीक्षक पंकज यादव की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है जबकि दंगल स्थल पर उपनिरीक्षक पंकज यादव मौजूद ही नहीं थे।
रिपोर्ट-राहुल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *