पीड़ित ने विपक्षी पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया

शेयर करे

पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सगड़ी तहसील अंतर्गत नौबरार देवारा जदीद कीता प्रथम निवासी युवक ने उसकी भूमि पर गांव के ही निवासी विपक्षी पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया है। वहीं स्थानीय लेखपाल पर कमीशन खोरी का गंभीर आरोप लगाया है।
बुधिराम तिवारी पुत्र सुरेश तिवारी का आरोप है कि स्थानीय लेखपाल द्वारा उसकी भूमि की सही पैमाइश नहीं की जा रही है। विपक्षी से स्थानीय लेखपाल द्वारा मोटी रकम ले ली गई है और मेरी सुनवाई नहीं की जा रही है। उच्च अधिकारियों के आदेश के बाद भी उसकी भूमि की पैमाइश को दरकिनार किया जा रहा है। जबकि विपक्षी द्वारा उसकी भूमि पर अवैध कब्जा किया गया है संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर उसके द्वारा गुहार लगाया गया है। पीड़ित ने प्राथना पत्र देकर उच्च अधिकारियों से जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की।
रिपोर्ट-बबलू राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *