पीड़िता ने लगाया घर पर कब्जा करने का आरोप

शेयर करे

बूढनपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अहरौला थाना के कोतवालीपुर गांव निवासी मनभावती पत्नी स्व.जगदीश निषाद ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा कर न्याय की गुहार लगायी है।
पीड़िता का आरोप है कि पड़ोस की एक महिला उसके घर में जबरदस्ती घुस गई है और उसके मकान पर कब्जा कर रही है। तहसील से लेकर जिला के उच्चाधिकारियों से गुहार लगाई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता ने चेतावनी देते हुए कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों की मिली भगत के चलते मेरे घर पर कब्जा किया जा रहा है। मेरे द्वारा कई बार शिकायती पत्र दिया गया फिर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई जब भी मैं प्रार्थना पत्र देती हूं मुझे केवल आश्वासन दिया जाता है। इसके अलावा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। अगर मेरा घर शीघ्र ही खाली नहीं कराया गया तो मैं 15 दिनके बाद तहसील परिसर में अपनी बेटी और परिवार सहित आत्मदाह करने को मजबूर हूं। इस संबंध में एसडीएम अभय राज पाण्डेय ने बताया कि टीम गठित कर जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
रिपोर्ट-अरविंद सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *