अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के पकरडीहा गांव के पास सामान लेकर जा रहे टेंपो चालक को दबंगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगायी।
अतरौलिया थाना क्षेत्र के बेलसरी गांव निवासी राजाराम ने स्थानीय थाने पर प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि पकरडीहा गांव में अपने टेम्पू से सामान लेकर जा रहा था कि बीच रास्ते में 3 दबंग किस्म के लोग बैठे हुए थे, यह तीनों रास्ते के बीचो बीच बैठकर शराब पी रहे थे तथा टेम्पू आगे नहीं जाने दे रहे थे। जब हटने की बात कही गयी तो उल्टी-सीधी मां बहन की भद्दी भद्दी गाली देने लगे। जब पीड़ित ने विरोध किया तो पकड़ कर लात घुसे तथा डंडे से मारने लगे। जिसकी सूचना पीड़ित ने डायल 112 को दी, पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पीड़ित ने तहरीर देकर थानाध्यक्ष से न्याय की गुहार लगाई। थानाध्यक्ष नदीम अहमद फरीदी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। घटना की जांच की जा रही है जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट-आशीष निषाद