आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। चंद्रयान-3 का बुधवार को चंद्रमा पर सफल लैंडिंग को लेकर जनपद के लोग बोले- देश के लिए गौरव का समय है।
चंद्रयान-3 का बुधवार को चंद्रमा पर लैंडिंग हुआ। उसकी सफल लैंडिंग को लेकर जनपद में दुआओं का दौर शुरू हो गया है। इसी क्रम में बुधवार को रैदोपुर स्थित दुर्गा मंदिर में हवन पूजन किया गया। उत्तर प्रदेश अभिभावक महासंघ के सचिव गोविंद दुबे ने कहा कि आज देश चंद्रमा की सतह पर कदम रख दिया है, जो हमारे लिए बहुत ही गौरव का क्षण है। आज देश के वैज्ञानिकों ने वह कर दिखाया, जिसे बहुत से देश के वैज्ञानिक अब तक नहीं कर सके हैं। जो उनका सपना बना हुआ है। चंद्रयान की सफल लैंडिंग के लिए आज हमने प्रार्थना की है। इस मौके पर गोविंद दुबे, विवेक अग्रवाल, विट्टू राय, डीएन सिंह, पवन पांडेय, आलोक कुमार पाठक, अरूण चौरसिया आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट- प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार