आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान सचिव मनोज कुमार गौतम एवं अनिल यादव भी मौजूद थे।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य शिक्षा कानून व्यवस्था पर सरकार पूरी तरह विफल है। आम आदमी को स्वास्थ्य शिक्षा सुरक्षा देने में यह सरकार पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है। बीजेपी देश में नफरत फैलाकर बांटो राज करो की तर्ज पर काम कर रही है। हमारे नेता राहुल गांधी आपसी प्रेम सद्भाव भाईचारा बढ़ाने के लिये कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल यात्रा पर हैं। जनता से जुड़े ज्वलंत मुद्दे महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार पर लगातार आवाज उठा रहे हैं। जनता से सीधा संवाद कर रहे हैं। सारा विपक्ष तानाशाह सरकार के आगे मौन साधे हुये है। एकमात्र कांग्रेस पार्टी ही जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक विचार है कांग्रेस पार्टी सभी जाति धर्म के लोगों को लेकर एक साथ चलने का काम करती है। नगर निकाय चुनाव में हम कार्यकर्ताओं के बल पर बेहतर प्रदर्शन करेंगे। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्त्ता अपने मेहनत और लगन से कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करेगा।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार