बहू से अवैध सम्बंध में बेटों ने ही कर दी थी बाप की हत्या

शेयर करे

दो बेटों ने पड़ोसी के साथ मिलकर घटना को दिया अंजाम

मीरजापुर। हलिया थाना क्षेत्र में हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। दो बेटों ने पड़ोसी के साथ मिलकर बहू से अवैध सम्बंध होने पर अपने पिता को मार डाला था। घर के अंदर पत्थर से हत्या करने के बाद शव को घर से दूर फेक दिया था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पारिवारिक कलह भी आया सामने

जानकारी के अनुसार, बीते चार फरवरी को वन विभाग के प्राइवेट वाचर की हत्या का पुलिस लाइन में एसपी सिटी प्रजापति ने खुलासा किया। बताया कि जमुना की हत्या उसके ही दो बेटों ने बहू से अवैध सम्बंध और पारिवारिक कलह के चलते की थी। पुलिस ने दोनों बेटों समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पत्थर भी बरामद कर लिया। एसपी सिटी श्रीकांत प्रजापति ने बताया कि जमुना के दो बेटों संजय और बुद्धसेन ने पड़ोसी फूलचंद के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। हत्या करने के बाद शव को घर से कुछ दूर ठिकाने लगाया था। ग्रामीणों ने बॉडी देखकर पुलिस को सूचना दी थी। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। मृतक के तीसरे बेटे धर्मेंद्र की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह, एसओजी प्रभारी माधव सिंह और स्वाट टीम प्रभारी राजेशजी चौबे की टीम ने हत्याकांड का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *