देश में नहीं चलेगा नफरत का नारा: विश्वनाथ पाल

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बहुजन समाज पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल का मंगलवार को नेहरू हाल के सभागार में बसपाजनों द्वारा फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान पार्टी के पदाधिकारियों ने उन्हे अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया।
स्वागत से अभिभूत नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहा कि बसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आप लोगों के बीच में पिछड़ी जाति के कार्यकर्ता को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर सम्मान देने का कार्य किया। सभी कार्यकर्ता अपने को प्रदेश अध्यक्ष समझें। विगत विधानसभा का जो चुनाव हुआ है उसमें प्रचारतन्त्र का बहुत बड़ा हाथ था। आज गरीब समाज बसपा के साथ लगा हुआ है, जो अनुशासित है। वह कभी लड़ाई-झगड़ा नहीं करता। जिस पार्टी के साथ सर्वसमाज के लोग लगे हो उसे मीडिया ने लड़ाई में नहीं दिखाया और भाजपा की बी टीम बताया। जो क्षेत्रीय पार्टी लड़ाई में नहीं थी, उसे लड़ाई में दिखाया गया। अब गुमराह होने की जरूरत नहीं है। बाबा साहब डॉ भीम राव अम्बेडकर ने सभी लोगों की लड़ाई लड़कर एक वोट देने व आरक्षण देने का काम किया। आजादी के 38 वर्षों बाद बसपा के विरोध के बाद पिछड़ी जातियों को आधा अधूरा आरक्षण प्राप्त हुआ। आज सामाजिक एकता को खंडित कर बीजेपी शासन कर रही हैं। बसपा ही सिर्फ सर्वसमाज की पार्टी है और सबकी हिस्सेदारी व भागीदारी देने का काम कर सकती है। आगामी निकाय चुनाव पार्टी भारी संख्या में जीतेगी। अब देश में नफरत का नारा नहीं चलेगा सिर्फ भाईचारा चलेगा। पूर्व विधायक आजाद अरिमर्दन ने कहा कि जमीन स्तर पर भाईचारा बनाकर अपने खोए हुए राजपाट को वापस लें। पिछड़े वर्ग का मान सम्मान व स्वाभिमान बसपा में ही है।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *