चार माह पूर्व बनी सड़क नहीं झेल पायी बरसात

शेयर करे

फ़ूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील क्षेत्र में 4 माह पूर्व बनी सड़क भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गयी। उक्त सड़क एक भी बरसात नहीं झेल पायी। सड़क में गड्ढे ही गड्ढे नजर आ रहे हैं जिससे क्षेत्र वासियों में आक्रोश है।
उक्त सड़क तहसील क्षेत्र के प्रसिद्ध गांव शायर कैफी आजमी के पैतृक घर मेज़वा तक जाता है। अपने जीवन काल मंे अति पिछड़े गांव मेजवा तक सम्पर्क मार्ग का निर्माण कैफी आजमी के प्रयास से बना जिससे दर्जनों गांव के लोगों का प्रति दिन आना जाना रहता है। यह मार्ग ग्राम पंचायत सुदनीपुर लखनऊ बलिया मार्ग से निकलकर मेज़वा तक जाता है। सड़क में गड्ढे बन गये हैं जिसमे सदैव गन्दा पानी भरा रहता है। सिने तारिका शबाना आजमी के प्रयास से मरम्मत लेपन कार्य होता रहता है। अधिकारियों की नजर भी इस मार्ग पर रहती है अभी चार माह पूर्व सड़क की मरम्मत और डामर डालकर पिच मार्ग बनाया गया परंतु चार माह अभी समाप्त भी नहीं हुआ कि लगभग 500 मीटर सड़क जगह जगह टूट गयी है। इस संबंध में एसडीएम ने बताया कि मेरे सज्ञान में है। लोक निर्माण विभाग को पत्र के माध्यम से अवगत करा दिया गया है। जल्द मरम्मत करा गड्ढांे को भरा जाएगा।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *